इम्तिहान थी कमीने: शाहिद

इम्तिहान थी कमीने: शाहिद

मुंबई। निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने से एक बार फिर सुर्खियों में आए अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए इम्तिहान थी, क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने लीक से हटकर अभिनय किया।

शाहिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि दर्शक उनमें अब तक प्रेमी युवक की छवि देखते थे, लेकिन कमीने में उन्होंने अपनी छवि से विपरीत किरदार निभाया। उन्होंने कहा, यह फिल्म मेरे लिए इम्तिहान थी। कमीने एक बड़ी फिल्म थी साथ ही इससे मेरा भाग्य भी जुड़ा था। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे पसंद किया।

साथ ही शाहिद ने कहा, जब मैंने कमीने में अभिनय करने के लिए फैसला किया तो कई लोगों ने इसका विरोध किया। कुछ लोगों ने कहा कि मैं लीक से हटकर काम नहीं करूं, क्योंकि मेरी छवि प्रेमी युवक की है और कमीने में ऐसा कुछ नहीं होगा। लोगों ने समझा कि मैं गलत राह पर चल रहा हूं। मुझे गर्व है कि मैं अंत तक अपने फैसले पर अडिग रहा और बाद में दर्शकों ने भी मेरे अभिनय की सराहना की। दरअसल दर्शक भी अब बदलाव चाहते हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित