महिला केंद्रित फिल्म नहीं हडि़प्पा: शाहिद

महिला केंद्रित फिल्म नहीं हडि़प्पा: शाहिद

मुंबई। दिल बोले हडि़प्पा का प्रोमो अभिनेत्री रानी मुखर्जी पर भले ही केंद्रित है, लेकिन इस फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि यह महिला केंद्रित फिल्म नहीं है।

शाहिद कपूर ने बताया, ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं सोचता कि दिल बोले हडि़प्पा एक महिला प्रधान फिल्म है। निश्चित रूप से रानी का किरदार इस फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है, जब आप यह फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि कैसे हम दोनों इस फिल्म की कहानी के लिए उपयुक्त हैं। फिल्म कमीने के प्रदर्शित होने के पहले और बाद में भी काफी व्यस्त रहे शाहिद कपूर अब अनुराग सिंह की फिल्म दिल बोले हडि़प्पा के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म दिल बोले हडि़प्पा में अनुपम खेर व राखी सावंत भी हैं। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में इस फिल्म का प्रदर्शन रविवार को हो चुका है, वहीं यह फिल्म भारत में शुक्रवार को पर्दे पर आएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित