सुष्मिता मुझे पसंद है: लारा दत्ता

सुष्मिता मुझे पसंद है: लारा दत्ता

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा है कि उन्हें अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ काम करना पसंद है।

दोनों अभिनेत्रियों ने हाल ही में फिल्म डू नॉट डिस्ट्रर्ब में साथ-साथ काम किया है। लारा ने कहा कि सुष्मिता के साथ उनकी कोई प्रतियोगिता नहीं है।

लारा ने कहा, सुष्मिता मुझे काफी पसंद हैं। उनका स्वभाव काफी अच्छा है। हम दोनों को कभी भी एक साथ काम करने में दिक्कत नहीं हुई। दरअसल हमारे बारे में अफवाह उड़ाई गई है कि हम दोनों में एक साथ काम करने के मुद्दे पर अनबन है।

लारा ने कहा, अपने देश में केवल दो मिस यूनिवर्स हैं और यदि दोनों ही लड़ना शुरू कर दें तो यह काफी दुखद बात होगी। मैं तो बस सुष्मिता के साथ ढेर सारी फिल्मों में काम करना चाहती हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित