ऐतराज के रीमेक में सेलिना

ऐतराज के रीमेक में सेलिना

बेंगलुरू। कई फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकी अभिनेत्री सेलिना जेटली अब कन्नड फिल्म श्रीमाथी से दक्षिण के भारत फिल्म उद्योग में दस्तक देने जा रही है।

यह हिन्दी फिल्म ऐतराज का रीमेक है और इसके लिए सेलिना ने पेरिस और बैंकाक से अपने लिए परिधान खरीदे हैं। सेलिना ने बताया, मेरे डिजाइनर मुझे परवीन बॉबी और जीनत अमान जैसी ग्लैमरस अभिनेत्री के तौर पर पेश करना चाहते थे। इसलिए मेरे परिधान पेरिस और बैंकाक से खरीदे गए। संपत द्वारा निर्देशित श्रीमाथी का निर्माण शंकरे गौड़ा कर रहे हैं।

फिल्म श्रीमाथी में दक्षिण के सुपरस्टार उपेंद्र और उनकी पत्‍‌नी प्रियंका भी प्रमुख भूमिका में है। गौरतलब है कि अब्बास-मस्तान की हिन्दी फिल्म ऐतराज ने प्रियंका चोपड़ा को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित