लारा को पंसद करते हैं रीतेश

लारा को पंसद करते हैं रीतेश

नई दिल्ली। ऐसे समय में जब ज्यादातर बॉलीवुड कलाकार अपने सह अभिनेता या अभिनेत्री के साथ अपनी अभिन्न मित्रता का बखान कर रहे हैं, बॉलीवुड अभिनेता रीतेश देशमुख का कहना है कि वह लारा दत्ता को बहुत पसंद करते हैं।

रीतेश ने बताया, मेरी और लारा की अच्छी पटती है और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। मैं इससे पहले भी उनके साथ काम कर चुका हूं। इसलिए उनके साथ कुछ घनिष्टता है। रीतेश ने कहा, सह-कलाकार होने के नाते पर्दे पर हमारे बीच बेहतर तालमेल होना आवश्यक है और जब आप हास्य फिल्म कर रहे हों तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। हम दोनों में इस बात की समझ है। डू नॉट डिस्टर्ब रीतेश की लारा के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे दोनों बर्दाश्त और मस्ती में साथ काम कर चुके हैं। डू नॉट डिस्टर्ब में गोविंदा और सुष्मिता सेन भी हैं। यह फिल्म दो अक्टुबर को पर्दे पर उतरेगी। एक हास्य कलाकार के रूप में 30 वर्षीय रीतेश मस्ती, धमाल, हे बेबी, और क्या कूल हैं हम जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

रीतेश ने कहा कि मैं हमेशा गोविंदा और डेविड धवन के साथ काम करना चाहता था। मुझे खुशी है कि आने वाली फिल्म में मुझे दोनों का साथ मिला है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित