पानी से डर हुआ खत्म: लारा

पानी से डर हुआ खत्म: लारा

नई दिल्ली। आने वाली फिल्म ब्लू में बॉलीवुड की नई बिकनी गर्ल बनने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा है कि इस फिल्म में पानी के अंदर शूटिंग करने के बाद उनका पानी से डर खत्म हुआ। 31 वर्षीय लारा को इस फिल्म में अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ पानी के अंदर स्टंट करते दिखाया जाएगा। जल में गोताखोरी सीखने के लिए लोग थाइलैंड के समुई गए थे।

लारा ने राष्ट्रीय राजधानी में एमएमटीसी फेस्टिवल ऑफ गोल्ड 2009 से कहा, आपको यकीन नहीं होगा लेकिन मैं पहले पानी से डरती थी लेकिन ब्लू के बाद मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं अब प्रमाणित गोताखोर हूं, जो मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लारा ने फिल्म के लिए तैराकी और स्कूबा डाइविंग सीखी है। फिल्म में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, ब्लू पूरी तरह अलग फिल्म है, जिसमें मैंने कुछ एक्शन दृश्य भी किए हैं।

एंथनी डिसूजा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त के साथ कैटरीना कैफ भी हैं और एक गाने में हॉलीवुड अभिनेत्री कैली मिनाग भी दिखाई देंगी। लारा ने कहा, संजय दत्त एक अच्छे अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगा। हमने पानी के अंदर शूटिंग की है और मुझे लगता है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित