
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिसमें कहा गया था कि वह छोटे पर्दे के जरिए निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं।
हाल ही में खबर आई थी कि लारा दत्ता टेलीविजन के लिए ट्रेवल शो का निर्माण करेंगी। उन्होंने कहा, यह खबर पूरी तरह से गलत है। लारा दत्ता ने कहा, यह झूठी खबर है। फिल्म के अलावा कुछ भी करने के लिए मेरे पास वक्त नहीं है।