
मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि फिल्म पाठशाला में उनकी भूमिका ज्यादा लंबी नहीं बल्कि 30-40 मिनट की है।
शाहिद ने कहा, इस फिल्म की तुलना मेरी अन्य फिल्मों से करना उचित नहीं होगा। मैं पाठशाला में मुख्य नायक नहीं हूं। इसमें मेरी भूमिका 30-40 मिनट की है।
इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मों के जानेमाने निर्देशक मिलिंद उकेय कर रहे हैं। पहले यह फिल्म जनवरी, 2009 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 2010 के मध्य में रिलीज होगी।