किशोर कुमार की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

किशोर कुमार की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

मुंबई। महान पा‌र्श्व गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार के जीवन पर एक फिल्म बनायी जायेगी। इस फिल्म का निर्माण यूटीवी करेगा और इसका निर्देशन सुजीत सरकार करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जायेगा। इसकी पटकथा रंग दे बसंती से चर्चित हुए रेनजिल डिसेल्वा ने लिखी है। किशोर कुमार की पत्नी लीना चंद्रावरकर और बेटों अमित कुमार तथा सुमीत कुमार ने इस परियोजना के लिए सहमति दे दी हैं।

अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने और कलाकारों का चयन होने के बाद परियोजना की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। किशोर कुमार की 79 वीं जयंती के मौके पर उनके परिवार ने यह घोषणा की।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित