दिलीप साहब की हालत बेहतर: सायरा

दिलीप साहब की हालत बेहतर: सायरा

मुंबई। हिंदी फिल्मों के महान अभिनेता दिलीप कुमार का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। हाल में उपचार के लिए उन्हें दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके बाद से उनका स्वास्थ्य बेहतर है। उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि अब दिलीप साहब स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ईद पर अपने चाहने वालों और दोस्तों के साथ समय नहीं बिता पाने का दिलीप साहब को अफसोस हैं। वह तीन अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई लौटे थे। उन्होंने कहा कि ईद, दिवाली , क्रिसमस, नववर्ष, दिलीप साहब के जन्मदिन और हमारे विवाह की वर्षगांठ पर हर साल हमारे दोस्त और नजदीकी लोग हमारे घर आते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। सायरा बानो ने कहा कि इस साल हमारे विवाह की वर्षगांठ 11 अक्टूबर और दिलीप साहब का जन्मदिन 11 दिसंबर हमारे लिए आम दिनों से थोड़े अधिक विशेष होंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित