सभी को अहमियत देते थे बी.आर.चोपड़ा: दिलीप कुमार

सभी को अहमियत देते थे बी.आर.चोपड़ा: दिलीप कुमार

मुंबई। महान फिल्मकार बी.आर.चोपड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार ने कहा कि वह छोटे-बड़े सभी के लिए हमेशा हाजिर रहते थे और सभी को अहमियत देते थे।

अपने बयान में दिलीप कुमार ने कहा कि चोपड़ा साहब की फिल्मों में उनकी शक्षिक पृष्ठभूमि और जीवन के कई पहलुओं की संवेदनशीलता झलकती है। बॉलीवुड के इस महान कलाकार ने कहा कि चोपड़ा साहब एक निर्माता-निर्देशक से पहले हमेशा एक अच्छे मित्र की तरह पेश आते थे। उन्होंने कहा कि अपनी फिल्मों के पात्रों को लेकर वह गहन विश्लेषण करते थे और साथ ही उन्हें हमेशा नयापन देने की कोशिश करते थे। गौरतलब है कि बुधवार सबुह 8.15 बजे पर चोपड़ा का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित