डी लिट की उपाधि से सम्मानित होंगे दिलीप कुमार

डी लिट की उपाधि से सम्मानित होंगे दिलीप कुमार

हैदराबाद। मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, अमेरीका में भारत के पूर्व राजदूत आबिद हुसैन और जानी मानी उपन्यासकार जीलानु बानो को मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 21 फरवरी को डी लिट की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष सुखदेव थोराट इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार विश्वविद्यालय के नियमित स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिये दीक्षान्त समारोह के आवेदन फार्म विश्वविद्यालय के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों से निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की वेबसाइट में डाउनलोड कर भी आवेदन फार्म प्राप्त किये जा सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार दीक्षान्त समारोह के लिये सभी आवेदन फार्म 200 रुपये दीक्षांत समारोह फीस एवं सौ रुपये विलम्ब शुल्क के साथ मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के साथ 31 जनवरी से पहले जमा हो सकेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित