सरोज संग मंच साझा कर खुश है वैभवी

सरोज संग मंच साझा कर खुश है वैभवी

नई दिल्ली। कोरियोग्राफी की दुनिया की दो नामचीन हस्तियां सरोज खान और वैभवी मर्चेट के बारे में बॉलीवुड में तरह-तरह की अफवाहें हैं मसलन दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं है लेकिन वैभवी ने इन अफवाहों को सिरे से इंकार कर दिया है।

वैभवी का कहना है कि सरोज खान कोरियोग्राफी की दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती है और एक मनोरंजन चैनल के कार्यक्रम में उनके साथ मंच साझा करना उनके लिए गर्व की बात है।

सरोज खान और वैभवी मनोरंजन चैनल सोनी इंटरटेनमेंट के नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में जज की भूमिका निभा रही हैं। वैभवी ने कहा कि कार्यक्रम का हिस्सा बनने से उन्हें काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि वह झलक दिखला जा कार्यक्रम से खूब आनंद उठाती हैं।

उल्लेखनीय है कि वैभवी ने बॉलीवुड के सुपरहिट गीतों मसलन ढोल बाजे और कजरा रे. की कोरियोग्राफी की है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित