रेखा के लिए सरकार ने अवार्ड का नाम बदला

रेखा के लिए सरकार ने अवार्ड का नाम बदला

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से संबद्ध एक फिल्म संघ ने राज कपूर लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड का नाम बदलने के राज्य सरकार के फैसले की आज आलोचना की है तथा रेखा पर इस नाम को बदलवाने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड का नाम सिर्फ रेखा को खुश करने के लिए बदला गया है तथा ऐसा करके राज्य सरकार ने महाराष्ट्र का गौरव धूमिल किया है। खोपकर ने कहा कि रेखा पहली बार लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड नहीं ग्रहण कर रही है। वह पहले भी फिक्की द्वारा इसी तरह का सम्मान पा चुकी है तथा छह साल पहले उन्हें फिल्म फेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अवार्ड से रेखा को दूर रखा जाना चाहिए तथा महाराष्ट्र के सभी सम्मान सिर्फ मराठी फिल्म कलाकारों को ही मिले, इसकी घोषणा करने के लिए सांस्कृतिक मामलों के विभाग को निर्देश दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 55 वर्षीय फिल्म अभिनेत्री रेखा को राज कपूर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड देने का फैसला किया है। 30 मई को पुणे में एक भव्य समारोह में राज कपूर मेमोरियल फार स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड कार्यक्रम में रेखा को यह सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कई अन्य फिल्म कलाकार भी सम्मानित किए जाएंगे। राज कपूर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड का नाम बदलकर अब राजकपूर प्रतिभा गौरव अवार्ड कर दिया गया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित