खंडवा में गूंज रहें है किशोर के तरानें

खंडवा में गूंज रहें है किशोर के तरानें

खंडवा। फिल्मी दुनिया के बेजोड़ कलाकार और गायक किशोर कुमार के तरानें उनकी जन्मस्थली खंडवा में गूंज रहे हैं, क्योंकि आज उनका 80वां जन्मदिन है। उनके पैतृक आवास के अलावा समाधि स्थल पर पहुंच कर लोगों ने फूल अर्पित कर तथा गीत गाकर श्रद्धांजलि दी।

फिल्मी दुनिया में नाम एक रूप अनेक के तौर पर पहचान रखने वाले किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। उनका बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। 4 अगस्त 1929 को जन्मे आभास कुमार ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान किशोर कुमार के नाम से बनाई। मंगलवार को पूरा शहर ही किशोर कुमार के रंग में रंगा हुआ है। हर तरफ उनके गाए गीत सुनाई दे रहे हैं। समाधि स्थल पर गीत संगीत के बीच लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी तरह किशोर कुमार के चाहने वालों ने उनके घर पर भी गीत गाकर याद किया।

किशोर कुमार प्रेरणा मंच के उपाध्यक्ष सुनील सकरगायंकर ने बताया है कि किशोर कुमार को चाहने वाले आज मंगलवार को यहां जुटे हैं और सभी अपनी तरह से उन्हें याद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें इस बात का मलाल है कि किशोर कुमार को सिर्फ उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर याद किया जाता है और फिर भुला दिया जाता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित