बॉलीवुड की अपील दिलीप कुमार को मिले भारत रत्न

बॉलीवुड की अपील दिलीप कुमार को मिले भारत रत्न

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने अपील की है कि फिल्म उद्योग के महान अभिनेता दिलीप कुमार को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाए।

निर्देशक महेश भट्ट ने दिलीप कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मुहिम शुरू की थी और इसमें आमीर खान, कमल हासन, यश चोपड़ा, ममूटी, राकेश रोशन, सुभाष घई, चिरंजीवी, रमेश सिप्पी मुकेश भट्ट सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। महेश भट्ट ने बताया कि दिलीप कुमार भारतीय फिल्म उद्योग के आइकॉन हैं। वह धर्मनिरपेक्ष भारत के प्रतीक है और आजादी के पहले से लेकर पिछले दशक तक उनके जैसा किसी का करियर नहीं रहा है। दिलीप कुमार के लाखों प्रशंसकों ने फेसबुक कम्युनिटी दिलीप कुमार फॉर भारत रत्न अभियान शुरू किया था। इसमें हर दिन तकरीबन एक हजार सदस्य जुड़ रहे हैं। भट्ट ने कहा कि इस अभियान को केवल फिल्म उद्योग द्वारा आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है बल्कि इसे दिलीप कुमार के हजारों प्रशंसकों का भी समर्थन हासिल है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित