राजनीति में पारंगत पायल

राजनीति में पारंगत पायल

पायल रोहतगी के मिजाज मौसमी बारिश की तरह बदलते रहते हैं और शायद इसीलिए कभी वे छोटे बजट की फिल्मों की तारीफों के पुल बांधती हैं और कभी इस बात पर गर्व भी महसूस करती हैं कि ऐसी ही फिल्मों में काम करके उन्होंने तरक्की पाई है। हालांकि दूसरी तरफ वे ऐसी फिल्मों में काम करना अपनी एक ऐसी मजबूरी भी बताती हैं, जिनके माध्यम से उनका मकसद अपनी पहचान बनाना था। वैसे, इन दिनों उन्होंने यह ऐलान किया कि कभी भी किसी छोटे बजट की फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

अपनी हॉट ऐंड बोल्ड इमेज को लेकर भी पायल की दो तरह की बातें सामने आती हैं। एक तरफ वे कहती हैं, अपनी बोल्ड इमेज से मुझे कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि फिल्मों में ग्लैमरस दिखने और कहलाने के लिए यह सब जरूरी है। दूसरी ओर उनका कहना है, मैं अपनी इमेज एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में बनाना चाहती हूं, जो हर तरह के रोल करने में सक्षम हो।

एक तरफ पायल का आलम यह है कि मल्लिका शेरावत और मेघना नायडू जैसी हॉट हीरोइनों का नाम सुनते ही वे बुरी तरह झुंझला जाती हैं और उनके साथ अपनी तुलना को अपमान मानती हैं, तो दूसरी ओर उनका यह भी कहना है, अपनी-अपनी जगह सब अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने यानी मल्लिका और मेघना ने अपनी जगह मेहनत से बनाई है।

पायल के लिए किसी ने सही ही कहा है कि उन्हें राजनीति के मैदान में जाना चाहिए, क्योंकि वहीं ऐसे लोगों की कद्र होती है, जिन्हें यह पता नहीं होता कि उन्हें कब क्या बोलना चाहिए! क्या पायल की बातें सुनकर किसी को इस बात पर शक हो सकता है कि वे राजनीति के लिए कितनी परफेक्ट हैं?

-मुंबई प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित