उत्साहित सोहा

उत्साहित सोहा

सोहा अली खान इन दिनों बेहद उत्साहित हैं। उनके उत्साहित होने की वजह आने वाली फिल्में या उनका निजी जीवन नहीं, बल्कि कुछ और है। वे छोटे पर्दे पर अपनी नई भूमिका को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हैं। वे जल्द ही छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं। दरअसल, इस महीने के अंतिम सप्ताह से सोहा छोटे पर्दे पर एक नए गेम शो की संचालक की भूमिका निभाती दिखेंगी। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस नए गेम शो का नाम है गोदरेज खेलो, जीतो, जीओ। इस रिअॅलिटी शो के संचालन को लेकर वे कहती हैं, इस शो का फॉर्मेट काफी आकर्षक है। गेम शो की होस्ट के रूप में दर्शक मुझे किस तरह स्वीकार करेंगे, यह जानने के लिए मैं उत्सुक हूं।

उल्लेखनीय है कि बेहतरीन अभिनय और आकर्षकव्यक्तित्व के बावजूद सोहा का फिल्मी करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। आने वाली फिल्मों के प्रदर्शन का इंतजार कर रहीं सोहा ने फिल्मों की शूटिंग से कुछ दिनों की फुरसत निकालकर इस गेम शो के संचालन की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। वैसे वे अपनी फिल्मों के प्रचार के सिलसिले में कई बार छोटे पर्दे के दर्शकों से रूबरू हो चुकी हैं, लेकिन यह पहला अवसर होगा, जब वे किसी शो का संचालन करेंगी। देखना रोचक होगा कि छोटे पर्दे के दर्शकों को प्रभावित करने में सोहा कितनी सफल होती हैं? वैसे, गुडलक सोहा!

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.2
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित