29 जून का दिन निर्णायक: हिमेश

29 जून का दिन निर्णायक: हिमेश

मुंबई। बॉलीवुड के एक नए सितारे और प्रतिष्ठित देओल परिवार के बीच फिल्म को रिलीज करने के मुद्दे पर खींचतान हुई है, जो अभी तक जारी है। प्राप्त समाचार के अनुसार गायक से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया की फिल्म आपका सुरूर जिस तारीख को रिलीज हो रही है, उसी तारीख को देओल परिवार ने भी अपनी फिल्म रिलीज करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार आपका सुरूर 29 जून को पड़ने वाले शुक्रवार को रिलीज की जा रही है। उधर देओल परिवार ने भी घरेलू संबंधों पर आधारित फिल्म अपने को 29 जून को ही रिलीज करने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि हिमेश के सुरूर से देओल परिवार का गुरूर टकरा रहा है। इसके मद्देनजर हिमेश रेशमिया ने व्यक्तिगत तौर पर देओल परिवार से आग्रह किया था कि अपनी फिल्म को 29 तारीख को न रिलीज करें। हिमेश ने बताया कि मैंने उनसे कहा है कि वे किसी दूसरे शुक्रवार को अपनी फिल्म रिलीज कर लें लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। हिमेश के अनुसार 29 तारीख को देओल परिवार द्वारा फिल्म रिलीज करने के कुछ निजी कारण होंगे।

आपका सुरूर और अपने के बीच किसी प्रकार की तुलना से इनकार करते हुए हिमेश का कहना है कि अपने के मुकाबले आपका सुरूर में जाने माने नाम नहीं है। अपने में सन्नी देओल और बॉबी देओल सहित धर्मेन्द्र भी हैं। जबकि आपका सुरूर में हिमेश रेशमिया और मल्लिका शेरावत हैं। आपका सुरूर को अपने लिए महत्वपूर्ण बताते हुए हिमेश का कहना है कि अपने गानों को लेकर गर्व का अनुभव करा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे अनुसार 29 जून का दिन निर्णायक साबित होगा। मेरे लिए ही नहीं बल्कि देओल के लिए भी और यहां तक की महेश भट्ट के लिए भी। इसी दिन महेश भट्ट अपनी फिल्म आवारापन को रिलीज करने वाले हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित