जॉन से मिलने पांडिचेरी जाएंगी बिपाशा

जॉन से मिलने पांडिचेरी जाएंगी बिपाशा

मुंबई। दुनिया को यह बताने के लिए कि उन दोनों के बीच मोहब्बत का रिश्ता अटूट बना हुआ है, बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने प्रेमी जॉन अब्राहम के साथ वक्त गुजारने के लिए 27 जून को पांडिचेरी जाएंगी। दोनों इस अफवाह से आहत और दुखी हैं कि उनके बीच का रिश्ता पहले जैसा नहीं रह गया।

बिपाशा का कहना है कि वे अपने और जॉन के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाह और कयास से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि वे ऐसी अफवाहों का खंडन करते थक चुकी हैं लेकिन अफवाह थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने एक बार फिर इस अफवाह का पुरजोर खंडन किया है कि उनके और जॉन के बीच अनबन है। बिपाशा ने कहा कि यह अफवाह इस कदर मूर्खतापूर्ण और बकवासपूर्ण है कि मैं इसका खंडन करना भी जरूरी नहीं समझता लेकिन जब पानी सिर से ऊपर बहने लगे तो कुछ न कुछ करना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह से उनके रिश्ते पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लेकिन इस बार मैं इस अफवाह से वाकई अधिक दुखी हो गई हूं। हमें अफवाह फैलाने वालों को जवाब देना होगा। मैं समझती हूं कि जॉन को निश्चित तौर पर ऐसी अफवाह से असहजता हो रही होगी।

बिपाशा जल्द ही जॉन के साथ पांडिचेरी में होंगी। पांडीचेरी में जॉन इन दिनों नागेश कुकुनूर की फिल्म आशाएं की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों इतने गैर पेशेवर नहीं हैं कि अपना काम छोड़कर ऐसी अफवाहों का हर वक्त खंडन करने में लग जाए। जॉन इन दिनों वक्त की किल्लत झेल रहे हैं। उन पर फिल्मी जिम्मेवारियों का दबाव अधिक है। अगर वे मुझसे मिलने के लिए छुट्टी लेने लगे तो निश्चित तौर पर नागेश को परेशानी होगी। हर फिल्मकार चाहता है कि उसकी फिल्म समय पर पूरी हो। हमारे जैसे कलाकार पेशेवर प्रतिबद्घताओं से बंधे होते हैं। इसी तरह मैं भी अब्बास और मस्तान से यह नहीं कह सकती कि मुझे रेस की शूटिंग से फुर्सत दीजिए ताकि मैं जॉन से मिल सकूं। मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे और जॉन का रिश्ता बिल्कुल अटूट है, दुनिया चाहे इस रिश्ते को जिस नजरिये से देखे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित