दुनिया को आकर्षित कर रहा है बॉलीवुड

दुनिया को आकर्षित कर रहा है बॉलीवुड

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले फिल्म उद्योगों में से एक बॉलीवुड दुनिया भर के कलाकारों को आकर्षित कर रहा है। ऐसे विदेशी कलाकारों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जो बॉलीवुड से अपने कैरियर की शुरूआत करना चाहते हैं।

इस सूची में हाल ही में मिस इंग्लैंड 2006 इलियनोर ग्लीन का नाम शामिल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाने माने अभिनेता शम्मी कपूर के लड़के आदित्य राज कपूर ने एक फिल्म का प्रस्ताव दिया है। फिल्म का नाम संभवत इंडिया राक्स होगा। दुनिया की सबसे हॉट महिलाओं में छठे पायदान पर रहने वाली अली लार्टर जल्द की मैरीगोल्ड नामक फिल्म में सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। अली हॉलीवुड निदेशक विलार्ड कैरोल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हॉलीवुड के चलन के विपरीत बॉलीवुड के नए फिल्म निर्माताओं ने विदेशी कलाकारों को अपनी फिल्मों में महत्वपूर्ण रोल दिए हैं। नाच गाने की परम्परा से मुक्त होकर नए फिल्म निर्माता अलग तरह के विषयों पर फिल्म बनाना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड के कारोबार पर निगाह रखने वाले एक विशेषज्ञ का कहना है कि अचानक बॉलीवुड में पश्चिमी कलाकारों को गंभीरता से लिया जाने लगा है। विशेषज्ञ तारण आदर्श ने बताया कि पहले बॉलीवुड को कमजोर बाजार के रूप में देखा जाता था, लेकिन पिछले तीन-चार सालों से इस सोच में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि 1971 में पहली बार देवानंद अभिनीत फिल्म गैम्बलर में ब्रिटिश अभिनेत्री जाहिदा जाहिरा को लिया गया था। इसके बाद दूसरी ब्रिटिश अभिनेत्री शिबा भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई। 1971 से लेकर 1990 के बीच पाकिस्तान की केवल तीन अभिनेत्रियां सलमा आगा तथा जेवा बख्तियार और सोमी अली बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई पड़ी। इसी दौरान बांग्लादेश के अभिनेत्री बबीता भी बॉलीवुड फिल्मों में जगह दी गयी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित