जे.पी. दत्ता ने मनाया अपना जन्मदिन

जे.पी. दत्ता ने मनाया अपना जन्मदिन

मुंबई। सिनेमा की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले जे.पी. दत्ता ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मनाया। वहीं दूसरी ओर उन्हें बधाई देने वालों की संख्या असंख्य देखी गई।

बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर दत्ता ने कहा कि मैं अब जिस पड़ाव पर हूं, यहां पर खड़े होकर मैं पीछे देखना पसंद करता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने उम्र के इस पड़ाव पर जो भी अनुभव हासिल किया है, उसे मैं एक बार फिर से पलट कर देखना चाहता हूं। दत्ता से जब पूछा गया कि क्या वे अपनी यादों को किताबी शक्ल देना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसी योजना मेरे पास नहीं है। दरअसल मैं अपने पिता ओ. पी. दत्ता की तरह लिख नहीं पाता हूं। उन्होंने आगे बताया कि मैं अपने पिता की तरह ईमानदार भी नहीं हूं, जिससे कि मैं सब कुछ सच-सच लिख पाऊं।

दत्ता इन दिनों अपनी नई फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के स्टार कलाकार के रूप में वे अनुपम खेर के बेटे सिकंदर को लेंगे। इस संबंध में जब उनसे यह पूछा गया कि आप बिना बड़े स्टार कलाकारों के पहली बार फिल्म बना रहे हैं तो उन्होंने कहा कि आप रिफ्यूजी फिल्म को भूल रहे हैं। मैंने पहली बार इस फिल्म में अभिषेक और करीना को लिया था, जबकि वे फिल्म उद्योग में नए-नए आए थे।

अपने पति के जन्मदिन के विषय में दत्ता की पत्नी बिंदिया ने कहा कि वे कभी भी लम्बे समय तक हार कर नहीं बैठे हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में जहां सफलता का रस चखा है, वहीं कई बार वे हारे भी हैं। अपने पति के बारे में उन्होंने गुरुदत्त के इस गीत को गुनगुनाया- देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित