
श्रीनगर। एक बॉलीवुड फिल्म यूनिट दक्षिणी कश्मीर में पहलगाम के पास रविवार की दोपहर अचानक एक बर्फीले तूफान की चपेट में आ गयी जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बचा लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यह बर्फीला तूफान आया, यह फिल्म दल पहलगाम से 10 किलोमीटर दूर चंदनवारी में शूटिंग कर रहा था। यह फिल्म दल संतोष सिवन के निर्देशन वाली हिन्दी फिल्म दास्तान के लिए शूटिंग कर रहा था जिसमें अभिनेता अनुपम खेर, राहुल बोस और सारिका भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्मी दल पिछले 20 दिनों से पहलगाम के रिसॉर्ट के पास शूटिंग में व्यस्त था।