
मुंबई। प्रीतम ने बॉलीवुड की दो हिट फिल्मों भूल भुलैया और दन दना दन गोल के लिए हरे राम और इश्क का कलमा नामक गीतों का संगीत कंपोज किया है लेकिन दोनों गीतों की धुन बिलकुल एक जैसी है।
इसके अलावा दोनों गीतों के बीच यह समानता भी है कि इन्हें बांबे वाइकिंग्स के गायक नीरज श्रीधर ने ही गाया है। हालांकि टी-सीरीज के भूषण कुमार इस दोहराव से परेशान नहीं दिखते हैं। कुमार ने बताया, दोनों गीत एक ही संगीतकार द्वारा कंपोज किए गए हैं इसके अलावा उनमें कोई समानता नहीं है। हमने एक ही गायक से गीत गवाएं हैं और हमें नीरज पर गर्व है जो रातों-रात प्रसिद्ध हो गया है। इस बारे में प्रीतम की अलग ही दलील है। उन्होंने कहा, दोनों गीतों के लिए संगीत कंपोज करते समय मैंने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया की धुन एक ही है। मेरी पत्नी ने इस बात का एहसास करवाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसीलिए मैं चाहता था कि दोनों गीत मिका से न गवाए जाएं लेकिन कंपनी ने इस सलाह को नहीं माना।