सावधान कोयना!

सावधान कोयना!

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा कोयना मित्रा नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई की एक पांच सितारा होटल में एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान ही एक व्यक्ति ने उन पर हमला बोल दिया। इस कार्यक्रम में उनके साथ बिपाशा बसु और तनुश्री दत्ता भी थीं।

कोयना ने कहा, एक छह फुट लंबे व्यक्ति ने पार्टी के दौरान मुझ पर हमला किया। यह मेरे लिए सबसे बुरा अनुभव रहा। दरअसल, पूरे कार्यक्रम के दौरान उसकी नजर मुझ पर बनी हुई थी। गौरतलब है कि कोयना मुंबई के सहारा होटल में बिपाशा और तनुश्री के साथ डांस शो कर रही थी। उन्होंने कहा कि शो के बाद जब वह आराम कर रही थी तभी उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उस विशालकाय व्यक्ति ने उनके हाथों को जोर से पकड़ लिया था, इस कारण वह काफी भयभीत हो गई। इस घटना के बाद कोयना ने कहा कि वह अब इस प्रकार के कार्यक्रमों में सर्तकता बरतेंगी, ताकि ऐसी समस्याओं का उसे सामना नहीं करना पड़े।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित