उसूलों के साथ समझौता नहीं: विद्या

उसूलों के साथ समझौता नहीं: विद्या

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के मामले में पिछला साल अभिनेत्री विद्या बालन  के लिए उत्साहवर्धक  या यादगार नहीं रहा, पर विद्या का कहना है कि वह व्यावसायिक सफलता के लिए अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं कर सकती। उन्हें वही फिल्में पसंद हैं जो उनके विजन के अनुकूल हो।

विद्या ने कहा,मैं व्यावसायिक सफलता के लिए हर तरह का समझौता नहीं कर सकती। अब मैं ऐसे प्रस्तावों को ठुकराना सीख गई हूं जो मुझे पसंद नहीं है। मेरा आत्म विश्वास बढ़ गया है और मैं अपना नजरिया पेश करने की काबलियत से लैस हूं। जो फिल्मी प्रस्ताव मुझे पसंद नहीं, उसे मैं क्यों स्वीकार करूं? कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी जरूरी है। बीते साल मुझे कई सबक मिले। मैंने कई फिल्मी प्रस्ताव ठुकराए हैं। मुझे किसी फिल्मी प्रस्ताव के खिलाफ आवाज उठाने का कोई मलाल नही है।

विद्या का मानना है कि वह पहले से कहीं अधिक समझदार और परिपक्व हो गई हैं। वह कहती हैं,पहले मुझे कोई प्रस्ताव ठुकराने में काफी मानसिक संघर्ष करना पड़ता था, पर अब मैं इस मामले में अधिक साहसी हो गई हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:2
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित