दीपिका व शाहरुख के दीवाने हुए युवा

दीपिका व शाहरुख के दीवाने हुए युवा

लखनऊ। पिछले साल धूम मचा चुकी शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के किरदारों का नशा लखनऊ के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां लड़कियों में दीपिका पादुकोण जैसा फिगर पाने की ललक बढ़ गई है, वहीं लड़के शाहरुख जैसी हेयर स्टाइल रखने के लिए शहर के नामी सैलूनों के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा लड़के किंग खान जैसा सिक्स पैक बनाने के लिए जिमों में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

शहर में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के सैलून हबीब्स में शाहरुख जैसी हेयर स्टाइल करवाने के लिए युवाओं की लंबी लाइन लगी रहती है। हबीब कहते हैं, जॉन अब्राहम और धोनी स्टाइल के बाद अब शाहरुख हेयर स्टाइल युवाओं को बहुत भा रहा है।

उधर दीपिका जैसा फिगर और शाहरुख जैसे सिक्स पैक बनाने के लिए शहर के लड़के और लड़कियां शहर की जिमों में सुबह शाम घंटों एक्सरसाइज कर रहे हैं। शहर की मशहूर ऑलिव जिम के मैनेजर कहते हैं कि फिल्म ओम शांति ओम आने के बाद ज्यादातर युवा जिम के ट्रेनरों से सिक्स पैक कैसे जल्दी बनाए जाएं इसी पर विचार करते दिखते हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित