
बेंगलूर। हिंदी फिल्म जगत के सदाबहार अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा।
उन्हें यह पुरस्कार विन म्यूजिक क्लब और राम्या कल्चरल एकेडमी द्वारा 19 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पुरस्कार समारोह में देवानंद के भारतीय सिनेमा में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 1960 में निर्मित फिल्म गाइड सहित उनकी बेहतरीन फिल्मों के अंश दिखाए जाएंगे। उनके छह दशक के फिल्मी सफर के चुनिंदा गीतों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।