
मुंबई। फिल्म निर्देशक ई.निवास चुनौतियों से नहीं डरते हैं। निवास माई नेम इज एंथनी गोंजालविस फिल्म को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं।
निवास ने बताया, इस फिल्म के निर्देशन के दौरान काफी जिम्मेदारियां थी। नए हीरो निखिल द्विवेदी को लांच किया था। लेकिन फिल्म के निर्माण के बाद मुझे अहसास हो गया था कि मैं किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकता हूं।
बर्दाश्त फिल्म के बाद लंबे अरसे तक सुर्खियों से दूर रहे यह निर्देशक माई नेम इज एंथनी गोंजालविस फिल्म से एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि इस बीच निवास ने कई विज्ञापन फिल्मों का निर्माण किया था। निवास ने बताया कि बढि़या पटकथा के अभाव में वह बर्दाश्त फिल्म के बाद अन्य फिल्मों से नहीं जुड़े थे। निवास कहते हैं कि हाल ही में रिलीज हुई माई नेम इज एंथनी गोंजालविस फिल्म से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म निर्देशक ने फिल्म अभिनेता अजय देवगन की फिल्म हल्ला बोल की भी काफी प्रशंसा की है।