दोस्ती निभा रहे हैं शाहरुख

दोस्ती निभा रहे हैं शाहरुख

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान (किंग खान) अपने मित्र निखिल द्विवेदी का जमकर प्रचार कर रहे हैं। माई नेम इज एंथनी गोंजालविस निखिल की पहली फिल्म है।

इन दिनों किंग खान की पूरी कोशिश यह रहती है कि निखिल उनके साथ नजर आएं। शाहरुख उनकी फिल्म के म्यूजिक रिलीज के समय भी मौजूद थे। इसके अलावा पैर में दर्द के बावजूद वह बुधवार रात फिल्म के प्रीमियर पर भी पहुंचे। स्क्रीन पुरस्कार समारोह के लिए अभ्यास के दौरान उनके पैर में चोट आ गई थी। निखिल ने कहा, यह उनका बड़प्पन है। उनके पैर में पहले भी चोट लगी थी और प्रैक्टिस के दौरान फिर लग गई। हालांकि शाहरुख फिल्म का शो पूरा नहीं देख पाए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित