
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता जिमी शेरगिल अपनी फिल्मों को उचित प्रोत्साहन नहीं मिलने से काफी निराश हैं और चीजों को ठीक करने के लिए उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी स्थापित करने की योजना बनाई है।
जिमी का कहना है जब आप तीस से चालीस दिनों तक कड़ी मेहनत करके फिल्में बनाते हैं और उचित प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण जब फिल्में नहीं चलती तो काफी निराशा होती है। इसलिए मैं अपना स्वयं का प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहता हूं। मेरा मानना है कि उस समय मुझे कहीं ज्यादा खुशी होगी।
बीते साल जिमी की सात से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं लेकिन इनमें से अधिकतर फिल्में पैसा जुटाने में विफल रहीं। हालांकि स्ट्रैंजर और दस कन्हैया में उल्लेखनीय अभिनय के लिए समीक्षकों की प्रशंसा अर्जित करने वाले जिमी इससे अप्रभावित हैं और उनकी चार फिल्में इस साल प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। इनमें सबसे पहले वैनसडे रिलीज होगी।
जिमी ने बताया कि मेरी फिल्म वैनसडे मार्च अप्रैल में रिलीज होगी। इसमें नसीरुद्दीन शाह अनुपम खेर और राजपाल यादव जैसे कुछ प्रमुख अभिनेता होंगे। मैं इस फिल्म में केडीएस अफसर की भूमिका निभा रही हूं। मेरी अगली फिल्में हंसते-हंसते, बैचलर पार्टी और फ्लैग हैं जो हाल ही में पूरी हुई हैं।