जब भावुक हुए प्रीतम

जब भावुक हुए प्रीतम

मुंबई। बच्चों के एक रियलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया के दौरान जज की कुर्सी पर बैठे संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती उस समय बेहद भावुक हो गए जब एक प्रतियोगी लड़की को कार्यक्रम से बाहर निकलना पड़ा।

जब लड़की को कार्यक्रम से बाहर निकलना था तो उस दृश्य को देखकर प्रीतम बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, प्रतिभाशाली बच्चों को जब कार्यक्रम से जाना पड़ता है तो मुझे काफी दुख होता है। दरअसल, इस दुख को मैं अनुभव कर सकता हूं इसलिए मैं ऐसे क्षणों में भावुक हो जाता हूं।

फिल्म संगीत की दुनिया के नामचीन हस्तियों में से एक प्रीतम ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में संगीत दिए है। धूम, गैंगस्टर-ए लव स्टोरी, लाइफ इन ए मेट्रो, भूलभूलैया और जब वी मेट जैसी फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया है। प्रीतम हाल ही में पिता भी बने हैं। इस कारण बच्चों के प्रति उनका लगाव और भी बढ़ गया है। वॉयस ऑफ इंडिया के सेट पर जब एक प्रतियोगी सोनिया को बाहर निकलना पड़ा तो प्रीतम खुद को रोक नहीं पाए और खुद भी सेट से बाहर निकल पड़े।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित