मिथुन फालके अकादमी के ट्रस्टी नामित

मिथुन फालके अकादमी के ट्रस्टी नामित

मुंबई। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज दादासाहेब फालके अकादमी का लाइफटाइम ट्रस्टी नामित किया गया है। मुंबई स्थित अकादमी फालके की विरासत को सहेजने का काम देखती है जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। यह संस्था फिल्म उद्योग से जुड़ी पुरानी प्रतिभाओं की पहचान और नये लोगों को प्रोत्साहित करने का काम भी करती है।

अकादमी में पहले से ही फिल्म कर्मचारी संगठन नेता संतोष सिंह जैन महाराष्ट्र के पूर्व नौकरशाह गोविंद स्वरूप फिल्मकार पहलाज निहलानी, संजय पटेल, संग्राम शिरके, नीना जालान और राम गोपाल गुप्ता लाइफ टाइम ट्रस्टी हैं। मिथुन कई वर्ष तक फिल्म कर्मचारी संगठन से जुडे़ रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित