बिग बी की इज्जत करता हूं: शाहरुख

बिग बी की इज्जत करता हूं: शाहरुख

मुंबई। अमिताभ बच्चन के साथ अपने शीतयुद्ध की खबरों को खारिज करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि वह अमिताभ की बहुत इज्जत करते हैं और इस तरह की खबरों का अब उन पर असर नहीं होता।

अमिताभ के साथ शीतयुद्ध के चलते रवि चोपड़ा की आगामी फिल्म भूतनाथ के प्रदर्शन में विलंब की खबरों के बारे में उन्होंने कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि पत्रकारिता अपरिपक्व हो गई है। मैं कहूंगा कि पत्रकारिता युवा हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले बिग बी के साथ उनके शीतयुद्ध की खबरें उन्हें परेशान करती थी। शाहरुख ने कहा मैं अमिताभ बच्चन की बहुत इज्जत करता हूं और वह भी मेरी इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा हम दोनों इतने परिपक्व और पढे़ लिखे हैं कि इन खबरों का असर नहीं होता। हमने भूतनाथ की शूटिंग में बहुत मजा किया। साथ काम करने पर संबंधों में गर्मजोशी आती है अन्यथा हम सभी इतने व्यस्त हैं कि मिलने जुलने का समय नहीं होता।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित