छोटे-बड़े शहर के बच्चों में कोई अंतर नही: रवीना

छोटे-बड़े शहर के बच्चों में कोई अंतर नही: रवीना

मुंबई। टेलीविजन के नाइन एक्स चैनल पर इन दिनों जिनी एंड जॉनी चक दे बच्चे कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। बड़े शहर के मेट्रो रॉकर्स और छोटे शहर के देसी धुरंधर प्रतिभावान बच्चों के बीच हो रही इस प्रतियोगिता में बहुमुखी, प्रतिभा संपन्न बच्चे गीत व नृत्य के आधार पर खुद को संपूर्ण परफॉर्मर का खिताब पाने की होड़ में शामिल कर चुके हैं।

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी और ग्लैमरस अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं जबकि निर्णायक मंडली में अभिनेत्री रवीना टंडन, कोरियोग्राफर से निर्देशक बने गणेश आचार्य और सलीम-सुलेमान नाम से लोकप्रिय संगीत निर्देशक शामिल हैं।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने बताया, समय के अभाव में कितने ही कार्यक्रमों के लिए मैं मना कर देती हूं। 7 महीने के बेटे को मैं बहुत देर तक अकेले छोड़ भी नहीं सकती लेकिन इस दिलचस्प प्रस्ताव ने मुझे ना करने नहीं दिया।

मैं समझती हूं कि छोटे-बड़े शहरों के बच्चों की प्रतिभा में कोई खास अंतर नहीं है। बड़े शहरों के बच्चों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत से रास्ते होते हैं। उनके माता-पिता भी इसके लिए उनका उत्साहवर्धन करते हैं जबकि दुर्भाग्यवश देश के छोटे शहरों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता।

रवीना आगे कहती हैं, छोटे व बड़े शहरों के बच्चों को एक मंच पर लाने वाली यह परिकल्पना दर्शकों को खूब भा रही है। यह शो उन सभी को गलत साबित कर देगा जो समझते हैं कि छोटे शहरों के बच्चे बड़े शहरों के बच्चों की तुलना में तेज-तर्रार नहीं होते।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित