
मुंबई। बॉलीवुड में अकेले सैफ अली खान ही नहीं है जो गिटार बजाते हैं। अभिषेक कपूर की फिल्म रॉक ऑन में एक संगीतज्ञ की भूमिका निभा रहे निर्देशक फरहान अख्तर भी गिटार बजाने के शौकीन हैं। हालांकि उनका कहना है कि सैफ उनसे अच्छा गिटार बजाते है।
फिल्म दिल चाहता है की सफलता के बाद फरहान अख्तर एक बार फिर सैफ के साथ फिल्म वायस फ्राम द स्काई बना रहे हैं। निर्देशक फरहान ने बताया, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सैफ मुझसे अच्छा गिटार बजाते है। हम दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
गौरतलब है कि सैफ ने कई मंचों पर सार्वजनिक प्रस्तुतियां दी हैं। फिल्म रॉक ऑन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने बताया, मैं पिछले आठ साल से गिटार बजा रहा हूं। जब अभिषेक कपूर ने मुझे रॉक ऑन का प्रस्ताव दिया तो वह समय मेरे लिए बिल्कुल स्वप्न जैसा था। मैंने संगीतज्ञ की भूमिका का बहुत आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म रॉक आन अगस्त के अंत तक रिलीज होगी। इसमें ल्युक केनी, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और शाहाना ने प्रमुख भूमिका निभाई है।