रियलिटी शो के सेट पर उखड़े अजय देवगन

रियलिटी शो के सेट पर उखड़े अजय देवगन

नई दिल्ली। आमतौर पर बॉलीवुड में अजय देवगन की छवि एक गंभीर और शांत अभिनेता की मानी जाती है, लेकिन एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो रॉक एन रॉल फैमिली के सेट पर वह अपनी छवि के विपरीत दिखाई दिए।

गौरतलब है कि इस शो में अजय देवगन, उनकी पत्नी अभिनेत्री काजोल और सास तनुजा निर्णायकों की भूमिका में हैं। अजय देवगन का धर्य उस समय जवाब दे गया जब शो में बचे हुए परिवारों ने नए परिवारों को शामिल करने पर आपत्ति जताई। गौरतलब है कि नए प्रतिभागियों को वाइल्ड कार्ड की मदद से प्रवेश दिया गया था।

अजय ने खुद को शो से अलग करते हुए कहा, अगर आप लोग इसे अच्छे से जानते हैं तो ठीक है आप अपना काम करते रहिए। मैं इस शो के बीच में नियमों में इस तरह के बदलाव को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रतिभागी को कोई भी समस्या हो तो वह इस कार्यक्रम को छोड़कर जा सकता है। गौरतलब है कि अजय ने अपने साथ काजोल को भी इस शो से अलग कर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह रियलिटी शो एक संगीत और नृत्य पर आधारित है। इसमें परिवार की तीन पीढि़यां एक साथ हिस्सा लेती हैं। इस शो में 12 परिवार हिस्सा ले रहे थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित