पिता को सम्मान मिलने पर खुश हैं रवीना

पिता को सम्मान मिलने पर खुश हैं रवीना

मुंबई। सत्तर के दशक में अनहोनी, खेल-खेल में और खुद्दार जैसी जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन कर चुके रवि टंडन को दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर उनकी बेटी और अभिनेत्री रवीना टंडन ने खुशी जाहिर की है।

मोहरा और दूल्हे राजा जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय कर चुकीं रवीना ने कहा, हमारे परिवार को ऐसी ही एक खुशखबरी की तलाश थी। मैं लंदन में थी जब मुझे मालूम हुआ कि पापा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुझे लगने लगा था कि 1970 के सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक को लोग भूल चुके हैं। रवि टंडन के अलावा बुधवार को मुंबई में बी. आर. चोपड़ा को फाल्के रत्‍‌न अवार्ड और अभिनेता राजेश खन्ना को फाल्के गोल्डन एक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

रवीना ने बताया कि उनके पिता ने कभी भी एक ही शली में बंधकर काम नहीं किया। वह काम में विविधता पसंद करते थे। फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी करने के बाद फिल्मों को अलविदा कह देने वाली रवीना ने कहा, आज तक मैंने जो भी पाया, अपने पिता के कारण। वह न होते तो मुझे फिल्मों में कभी भी काम नहीं मिल पाता।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित