सल्लू की जगह उपेन ने किया नृत्य

सल्लू की जगह उपेन ने किया नृत्य

मुंबई। लंदन में आयोजित जी अवा‌र्ड्स कार्यक्रम के दौरान अभिनेता उपेन पटेल के जबरदस्त नृत्य को लेकर चर्चा गर्म रही। हालांकि उपेन ने कहा कि वह नृत्य बॉलीवुड के सितारे सलमान खान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

36 चाइना टाउन और नमस्ते लंदन जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके उपेन ने कहा, अंतिम समय में मुझे सलमान खान के बदले नृत्य करने को कहा गया। अभ्यास के लिए मुझे सिर्फ एक घंटे का समय मिला। समझ नहीं आ रहा था कि मैं इसे कैसे कर पाऊंगा।

उन्होंने बताया, सलमान के घुटने में दर्द हो जाने से अंतिम समय में उनकी जगह मुझे बुलाया गया। इसके लिए मैं मना नहीं कर पाया। मुझे खुशी है कि रॉक स्टार सलमान के बदले मुझे नृत्य का अवसर मिला। कार्यक्रम में फिल्म ओम शांति ओम की तर्ज पर उपेन को पहले शाहरुख खान के साथ मंच पर आना था। सलमान को धन्यवाद देते हुए उपेन ने कहा कि उनके कारण उन्हें दो बार मंच पर नृत्य कौशल दिखाने का मौका मिला। एक खुद के लिए और दूसरे शाहरुख के लिए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित