मिस्टर भट्टी.. की सिक्वल करके खुश हैं अनुपम

मिस्टर भट्टी.. की सिक्वल करके खुश हैं अनुपम

मुंबई। जाने-माने बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर अपरिपक्व जासूस पर आधारित फिल्म मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी की अगली कड़ी में अभिनय करके खुश नजर आ रहे हैं।

अनुपम ने कहा, मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी की शूटिंग के दौरान इतना मजा आया कि सभी ने इसकी अगली कड़ी बनाने की योजना बनाई। जल्दी ही मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी की अगली कड़ी मिस्टर भट्टी गोज टू चाइना और मिस्टर भट्टी इन न्यूयार्क भी तैयार की जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो हम इसकी और भी कडि़यां बनाने पर विचार करेंगे।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाटय विद्यालय के उनके दोस्त व निर्देशक करण राजदान की इस फिल्म के संबंध में अनुपम ने बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन में की जा रही है। इसमें भारतीय, पाकिस्तानी और आस्ट्रेलियाई कलाकार अभिनय कर रहे हैं। फिल्म हिंगलिश यानी आधी हिंदी आधी अंग्रेजी में होगी। फिल्म मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी में अनुपम ने दोहरी भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अनुपम खेर (भट्टी) जासूस और खतरनाक अंतर्राष्ट्रीय आतंकी के रूप में परदे पर दिखेंगे। फिल्म में मिस्टर भट्टी अमिताभ बच्चन का जबरदस्त प्रशंसक है। अंत में बिग बी मेहमान भूमिका में नजर भी आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:2
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित