शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रुस्लान

शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रुस्लान

मुंबई। लगता है कि अभिनेता रुस्लान मुमताज का दुर्घटनाओं से गहरा नाता है। पहली फिल्म मेरा पहला पहला प्यार के दौरान सेट पर वह दो बार बुरी तरह से गिर पड़े थे। इस बार फिल्म तेरे संग की शूटिंग के दौरान उन्हें पैर में चोट आई है।

पुराने चरित्र कलाकार अंजना मुमताज के बेटे रुस्लान ने बताया, इन दोनों फिल्मों के दौरान हुई दुर्घटनाओं को मैं महज संयोग मानता हूं। तीसरी बार की इस दुर्घटना के बावजूद मैं अपने काम पर असर नहीं पड़ने दूंगा। गौरतलब है कि रुस्लान अपनी पहली फिल्म के दौरान साइकिल और इस बार रेसिंग मोटरबाइक से चोटिल हुए हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित