ऑटो में कूदकर फुर्र हुए ही मैन

ऑटो में कूदकर फुर्र हुए ही मैन

नई दिल्ली। ही मैन धर्मेन्द्र राजधानी के पांचसितारा होटल ली मैरेडियन में एक देशी घी ब्रांड की पुरजोर वकालत करने के बाद घर लौटते हुए महंगी कार को धता बताकर देशी सवारी ऑटो में बैठकर चलते बने जिससे इस फिल्म अभिनेता को घेरे मीडियाकर्मी हक्का बक्का रह गये।

होटल से चहलकदमी करते हुए वह बाहर सड़क पर आये। उनकी एक बाइट लेने के लिए मीडियाकर्मी उनके पीछे दौड़ लगा रहे थे। बिंदास धर्मेन्द्र ने सामने से आते ऑटो को हाथ दिया और आटो रोकने पर उसमें बैठने लगे। मीडियाकर्मियों ने उनसे इल्तजा की कि जाते-जाते कुछ तो कह दीजिए।

काफी मूड में नजर आ रहे धर्मेन्द्र ने फिल्म शोले में पानी की टंकी पर चढ़कर बोले गये अपने सदाबहार डायलॉग कूद जाऊंगा फांद जाऊंगा दोहराया औैर यह कहते हुए वे सचमुच आटो में कूद कर फुर्र हो गये। इससे पहले होटल में एक देशी घी ब्रांड को लांच करते हुए उन्होंने इसे अमृत बताया और कहा मैं जाट किसान परिवार में पैदा हुआ हूं और बचपन से ही दूघ घी का जमकर सेवन किया है। उन्होंने कहा कि अगर सेहत ठीक रही तो दिमाग और दिल भी अच्छा रहेगा। उन्होंने घी, दूध सहित तमाम चीजों में मिलावट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा अगर मेरे वश में होता तो सब क्लीन कर देता।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित