
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए क्रिकेट और फिल्मों में तालमेल बिठा पाना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। उन्हें आधी रात को भी फिल्मों का काम करना पड़ रहा है। पिछले दिनों फिल्म भूतनाथ की डबिंग के लिए शाहरुख आधी रात को स्टूडियो पहुंचे।
भूतनाथ के निर्देशक विवेक शर्मा कहते हैं, शाहरुख इन दिनों काफी व्यस्त हैं। लेकिन डबिंग के लिए हमें उनकी ही जरूरत थी। सो, हमने उनसे आग्रह किया और वह आधी रात को वक्त निकाल कर स्टूडियो पहुंच गए। तड़के जब तक मिक्सिंग का काम पूरा नहीं हो गया, वह वहीं रुके रहे। आखिर वह मेरे दोस्त खान हैं।