टैगोर के प्रशंसक हैं शाहरुख

टैगोर के प्रशंसक हैं शाहरुख

कोलकाता। अपने जाने-माने अंदाज में कोलकातावासियों का अपनापन और प्यार पाने के लिए सुपरस्टार व कोलकाता किंग राइडर्स (केकेआर) टीम के मालिक शाहरुख खान ने खुद को रवीन्द्रनाथ टैगोर का जबरदस्त प्रशंसक बताया।

ईडन गार्डन में केकेआर मैच के लिए शाम को शहर के हवाई अड्डे पर उतरते ही शाहरुख ने कहा, मैं रवीन्द्र नाथ टैगोर का जबरदस्त प्रशंसक हूं। मुझे बंगाली नहीं आती लेकिन मैंने उनकी सभी अनुवादित कविताएं पढ़ी हैं।

गुरुदेव टैगोर की प्रशंसा करते हुए शाहरुख ने कहा, टैगोर विश्व साहित्य के सार-संग्रह हैं। मैं जब भी तनाव में होता हूं, उनके गीत व कविताएं मुझे प्रेरित करती हैं। गुरुदेव के जन्मदिन के खास मौके पर केकेआर का टैगोर की जन्म स्थली बंगाल में मैच खेलने को उन्होंने टीम के लिए गौरव का विषय बताया। कोलकातावासियों की संवेदना को ध्यान में रखते हुए शाहरुख ने खेल से पहले 10 मिनट के अपने कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित