रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख के साथ होंगी अनुष्का

रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख के साथ होंगी अनुष्का

मुंबई। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए अभिनेत्री की तलाश अब पूरी हो गई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मॉडल अनुष्का शर्मा अभिनय करेंगी।

यशराज फिल्म से अध्यक्ष यशराज चोपड़ा ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख के साथ अभिनय के लिए बेंगलूर की अनुष्का शर्मा का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुष्का के अभिनेत्री के रूप में चुने जाने के बाद इस संबंध में सभी अटकलों को विराम लग गया है।

उन्होंने कहा हम एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो पंजाब के एक छोटे से शहर की जीवन शैली को पर्दे पर उतार सके और हम समझते हैं कि अनुष्का के रूप में हमने ऐसे चेहरे को ढूंढ लिया है। यशराज चोपड़ा ने कहा हमने अनुष्का के चेहरे में ऐसी चमक और विश्वास देखा है जो शाहरुख के विपरीत काम करने के लिए समर्थ हो सके। गौरतलब है कि फिल्म रब ने बना दी जोड़ी 12 दिसंबर को रिलीज होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित