Yahoo Jagran Jagran Yahoo!

फिल्म सोनिया का निर्माण स्थगित

May 09, 10:58 am
  Print

मुंबई। कांग्रेस पार्टी के विरोध के कारण संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म सोनिया का निर्माण स्थगित कर दिया गया है।

फिल्म के निर्माता जगमोहन मुंदरा ने यह जानकारी दी। यह फिल्म सोनिया की जीवनी पर आधारित थी जिसे दिल्ली के पत्रकार राशिद किदवई ने लिखा है। सोनिया के 1964 से 2004 तक के जीवन काल पर आधारित इस फिल्म में इतालवी अभिनेत्री मोनिका बेलूसी अभिनय कर रही थीं।

फिल्म के निर्माण का कार्य शुरू हो गया था और प्री-प्रोडक्शन काम पूरा कर लिया गया था लेकिन कांग्रेस की आपत्तियों के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस का कहना था कि जीवनी अधिकृत नहीं है। संपर्क किए जाने पर मुंदरा ने लंदन से इस फिल्म को फिर से शुरू करने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा फिल्म की स्थिति और कांग्रेस के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। लोकसभा चुनावों के बाद मैं उनसे फिर से संपर्क करूंगा ताकि वे आपत्ति वापस ले लें। अभी प्रोजेक्ट स्थगित है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति