अपना पोस्टर देख चौंक गए प्रीतम

अपना पोस्टर देख चौंक गए प्रीतम

मुंबई। फिल्म जब वी मेट के गीत मौजा ही मौजा के संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती  पंजाब में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे तो अपने पोस्टर देखकर चौंक पड़े। उन्हें प्रीतम सिंह नाम से संबोधित किया जा रहा था।

प्रीतम ने बताया मेरे लिए यह एक झटका था। वहां चारों ओर मेरी दाढ़ी वाले पोस्टर लगे थे जिसमें मेरा नाम प्रीतम सिंह लिखा था। उन्होंने कहा, जब मैंने इसके बारे में जानना चाहा तो मालूम हुआ कि जब वी मेट के शुद्ध पंजाबी गाने मौजा ही मौजा गाने के कारण वे मुझे बंगाली नहीं मानना चाहते थे। उनका कहना था कि जो इतना शुद्ध पंजाबी गाना लिख सकता है उसे तो पंजाबी ही होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अनीस बज्मी  की फिल्म सिंह इज  किंग के लिए उन्होंने एक और शुद्ध पंजाबी गाना तैयार कर लिया है।

प्रीतम कहते हैं, वैसे मुझे हल्के-गाने ही पसंद हैं। जब वी मेट ने मुझे वह करने का मौका दिया जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। इम्तियाज अली को पता था कि उन्हें क्या चाहिए और मुझे मालूम था कि उसे कैसे तैयार करना है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित