Yahoo Jagran Jagran Yahoo!

बिग बी ने दर्शकों के साथ देखी भूतनाथ

May 09, 02:24 pm
  Print

नासिक। महानायक अमिताभ बच्चन यहां के एक थियेटर में अपनी ताजा प्रदर्शित फिल्म भूतनाथ देखने दर्शकों के बीच अचानक पहुंचे।

अपनी एक फिल्म की शूटिंग के चलते बिग बी पिछले तीन दिनों से नासिक में थे। वह कल रात भीड़ भरे कालेज रोड पर सिनेमेक्स थियेटर पहुंचे और दर्शकों के साथ फिल्म का आनंद उठाया। उत्साहित दर्शकों ने बिगबी का स्वागत किया और भारी संख्या में लोग थियेटर के बाहर अमिताभ की एक झलक पाने को बेताब थे। बच्चन के जाने तक थियेटर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति