सिंह इज किंग में ब्रिटिश बैंड के गाने से प्रीतम दुखी

सिंह इज किंग में ब्रिटिश बैंड के गाने से प्रीतम दुखी

मुंबई। फिल्म सिंह इज किंग के निर्माताओं से संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती नाराज हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ब्रिटेन के जाने-माने भांगड़ा बैंड आरडीबी में गाएंगे। इसके लिए अमेरिकी रैपर स्नूप डोग को एक रैप भांगड़ा तैयार करने के लिए कहा गया है।

। विपुल शाह निर्मित व अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म सिंह इज किंग एक नाचते-गाते सरदार की कहानी है।

। फिल्म के संगीतकार प्रीतम ने कहा कि सुना है कि आरडीबी और स्नूप डोग के गाने इस फिल्म के लिए रिकार्ड किए गए हैं। यह मेरे साथ किए गए उनके अनुबंध के खिलाफ है। इसके लिए उन्हें मुझसे एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेना चाहिए था। मैंने फिल्म के संगीत के लिए इतनी मेहनत की थी कि कभी हां नहीं करता।

। प्रीतम के साउंडट्रैक में अनचाहे अंतर्राष्ट्रीय संगीतकार पहली बार नहीं आए हैं। पहले भी फिल्म भूल-भुलैया में अक्षय आरडीबी को लाना चाहते थे। प्रीतम ने उसे चैलेंज की तरह लिया और हरे कृष्ण हरे राम धुन तैयार की। अक्षय को यह पसंद आया और उन्होंने अपना विचार बदल दिया।

। प्रीतम कहते हैं कि पहले तो मैं इसका विरोध करूंगा। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के पसंदीदा कलाकार अक्षय के लिए कुछ ऐसा तैयार करना चाहूंगा जो कि सबको पसंद आ जाए। अक्षय के लिए ऐसे नंबर तैयार करने का अर्थ है कि लंबे समय तक विदेशों में भी लोग उसे सुनते रहना चाहेंगे।

। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह समझ लेंगे कि स्नूप डोग और आरडीबी के एक गाने के बाद बाकी का पूरा अलबम तो उनका ही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित