गजनी में एक्शन करती नजर आएंगी जिया खान

गजनी में एक्शन करती नजर आएंगी जिया खान

मुंबई। बालीवुड में निशब्द फिल्म से चर्चा में आई अभिनेत्री जिया खान इन दिनों बहुप्रतिक्षित फिल्म गजनी में एक्शन दृश्यों की शूटिंग में व्यस्त हैं। जहां एक ओर चांदनी चौक टू चाइना में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक्शन दृश्यों में नजर आएंगी वहीं गजनी में अभिनेता आमिर खान के साथ जिया नजर आएंगी। वैसे फिल्म के दृश्यों के बारे में जिया फिलहाल कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं।

जिया ने कहा कि मैं अभी कुछ भी नहीं कह सकती। लेकिन, यह सच है कि मैंने गजनी में ढेर सारे एक्शन दृश्य किए हैं। जिया ने कहा कि इस प्रकार के दृश्यों के लिए उन्होंने वजन घटाया है।

गौरतलब है कि गजनी में एक्शन दृश्यों की शूटिंग के दौरान अभिनेता आमिर खान को दो बार चोट लग चुकी है, जिस कारण फिलहाल फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है।

गजनी के अलावा जिया खान इन दिनों केन घोष की फिल्म की शू¨टग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ पर्दे पर अभिनेता शाहिद कपूर नजर आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित